क्षीर सागर बाल उद्यान में पौधारोपण किया 
क्षीर सागर बाल उद्यान में पौधारोपण किया 

उज्जैन. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को भाजपा द्वारा सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. इसी कड़ी में भाजपा दौलतगंज मंडल द्वारा श्रंखला के अंतिम दिवस क्षीर सागर बाल उद्यान में अध्यक्ष भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण किया गया. अतिथि के रूप में सुरेश गिरी, ओम जैन, बुद्धि विलास उपाध्याय, गीता रामी, अनिल शिंदे, मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौहान, पार्षद आरती जीवन गुरु तिवारी, राम सांखला नंदकिशोर टाटावत, राजेश प्रजापत, पंडित जीवन गुरु तिवारी, सुनील सोनी, मोहित शर्मा, विकास राठौड़, मुकेश चंद्रावत,  रावत राजेश जाटवा, विपिन मालवीय, राहुल गोमे आदि मौजूद थे. यह जानकारी भाजपा के वरिष्ठ नेता मुस्तफा पीठावाला ने दी.