मुख्यमंत्री ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी में बचे हुए किसानों के भुकतान की राशि स्वीकृत की। 
मुख्यमंत्री ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी में बचे हुए किसानों के भुकतान की राशि स्वीकृत की। 

 

उज्जैन/ प्रदेश के यशस्वी किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने समर्थन मूल्य पर गेहूँ खरीदी में बचे हुए किसानों के भुकतान की राशि स्वीकृत कर दी है। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने बताया कि मा. मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने उज्जैन जिले के बचे हुए 1596 किसानों की गेहूँ का राशि 21 करोड़ 96 लाख रु. स्वीकृत किए है। जो कि जिला प्रसाशन द्वारा आज किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। कुछ तकनीकी कारणों से यह राशि समय पर किसानों को प्राप्त नहीं हो पाई थी। जिला सहमीडिया पंकज चौहान के अनुसार विगत दिनों भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान एवं सहकारिता मंत्री श्री अरविन्द भदौरिया से भेंट कर बचे हुए किसानों के गेहूँ की राशि का भुकतान जल्द करने का आग्रह किया था। मा. मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान एवं सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया ने तुरन्त अधिकारियों को निर्देशित कर बचे हुए किसानों की गेहूँ की राशि स्वीकृत कर दी। बचे हुए किसानों की गेहूँ की राशि के भुकतान को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन जी यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, महिदपुर विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान, उज्जैन उत्तर विधायक श्री पारस जैन लगातार प्रयास कर रहे थे जिसके परिणामस्वरूप किसानों को यह राशि बुधवार को जिला प्रसाशन द्वारा किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी। जिलाध्यक्ष श्री बोरमुण्डला ने जिले के किसानों एवं कार्यकर्ताओ की ओर से मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान एवं सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है।