सपॉक्स द्वारा विधानसभा की २७ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी


सपॉक्स द्वारा विधानसभा की २७ सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

उज्जैन। मध्यप्रदेश में नवम्बर माह में विधानसभा की २७ सीटों पर उपचुनाव होना है। इस उपचुनाव में सपॉक्स पार्टी भी चुनाव मैदान में उतरेगी। सपॉक्स पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी, मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, उपाध्यक्ष जियालाल शर्मा की उपस्थिति में २२ सितम्बर को औदीच्य ब्राह्मण समाज की धर्मशाला में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सपॉक्स पार्टी उज्जैन द्वारा आगामी नवम्बर माह में विधानसभा उपचुनाव में २७ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है। बैठक में आगर, सांवेर, हाटपिपल्या, बदनावर, मांधता विधानसभा प्रभारी से उपचुनाव के संबंध में चर्चा की। इसमें उज्जैन शहर अध्यक्ष मोदी अवतन्स जैन, संभागायुक्त अध्यक्ष दीपक व्यास, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित त्रिवेदी, सचिव हरीसिंह पंड्या एवं बड़ी संख्या में समस्त विधानसभा के प्रभारी मौजूद रहे। यह जानकारी सपॉक्स पार्टी मीडिया प्रभारी जे.आर. माहुरकर एडव्होकेट ने दी।