उज्जैन जिले के किसानों को मिली बड़ी सौगात, प्रदेश में सबसे ज्यादा बीमा क्लेम की राशि जिले के किसानों को मिलेगी  जिले के 144123 किसानों को 868 करोड़ की राशि प्राप्त होगी 


उज्जैन जिले के किसानों को मिली बड़ी सौगात, प्रदेश में सबसे ज्यादा बीमा क्लेम की राशि जिले के किसानों को मिलेगी 



 

जिले के 144123 किसानों को 868 करोड़ की राशि प्राप्त होगी 

 

उज्जैन/ प्रदेश के यशस्वी किसान हितैषी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान ने शपथ ग्रहण करते ही कोरोना से लड़ते हुए किसानों को नई नई सौगात दे रहे है। जिला सहमीडिया प्रभारी पंकज चौहान के अनुसार भाजपा जिला ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुण्डला ने बताया कि किसान हितैषी मुख्यमंत्री ने शपथ ग्रहण करते ही 2200 करोड़ रुपया फसल बीमा का प्रीमियम जमा की। जिसके परिणामस्वरूप 6 सितंबर 2020 को 2019 की खराब हुई खरीब (सोयाबीन ) की फसल का साढ़े 4 हजार करोड़ रुपया प्रदेश के किसानों के खाते में जमा होगा। जिसमें से प्रदेश में सबसे ज्यादा राशि 868 करोड़ रुपये उज्जैन जिले के 144123 किसानों को प्राप्त होगी। श्री बोरमुण्डला ने बताया कि बड़नगर तहसील के 30052 किसानों को लगभग 194 करोड़, घट्टिया तहसील के 18294 किसानों को 119 करोड़, झारड़ा तहसील के 14026 किसानों को 86 करोड़, खाचरोद तहसील के 12607 किसानों को 63 करोड़, कोठीमहल के 314 किसानों को 1 करोड़, महीदपुर के 14560 किसानों को 89 करोड़, माकड़ौन के 12373 किसानों को 67 करोड़, नागदा के 13918 किसानों को 78 करोड़, तराना के 12161 किसानों को 72 करोड़, उज्जैन तहसील के 15280 किसानों को लगभग 90 करोड़ एवं उज्जैन नगर के 538 किसानों को 3 करोड़ के लगभग की राशि प्राप्त होगी। उज्जैन सांसद श्री अनिल फिरोजिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, महीदपुर विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान एवं जिले के वरिष्ठ नेतागणों, जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा जो किसानों के लिए प्रयास किए गए उसके परिणामस्वरूप किसान भाइयों को यह सौगात मिलने जा रही है।