वाल्मीकि समाज अधिकारी-कर्मचारी संघ जिला इकाई में नियुक्तियाँ
वाल्मीकि समाज अधिकारी-कर्मचारी संघ जिला इकाई में नियुक्तियाँ
उज्जैन। वाल्मीकि समाज अधिकारी-कर्मचारी संघ संपूर्ण भारत संगठन के द्वारा उज्जैन जिला प्रकोष्ठ इकाई के महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई।
उज्जैन वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर कोड़े एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रशासनिक मध्य प्रदेश संगठन प्रभारी सी.एल. राठौर द्वारा दशरथ सीहोते को युवा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष जिला उज्जैन मनोनीत किया गया। रवि सीहोते को युवा प्रकोष्ठ जिला सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। साथ ही राजेश सीहोते को युवा प्रकोष्ठ जिला कोषाध्यक्ष जिला उज्जैन मनोनीत किया गया। विष्णु प्रसाद गोसर को जिला सह सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही राजीव गांधी नगर मालनवासा वाल्मीकि समाज मोहल्ला समिति का भी गठन किया गया। समिति के पदाधिकारियों को नियुक्ति आदेश दिए गए। इनकी जानकारी जिला अध्यक्ष हेमराज घावरी द्वारा एवं मीडिया प्रभारी मोहित गोसर एवं लखन भाटी ने दी।