भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया बचे हुए किसान भाइयों का जल्द होगा भुकतान - मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान



भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री जी को अवगत करवाया






 

बचे हुए किसान भाइयों का जल्द होगा भुकतान - मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान

 

उज्जैन/ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह जी चौहान के उज्जैन आगमन पर भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्री बहादुरसिंह बोरमुण्डला, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव एवं महिदपुर विधायक श्री बहादुरसिंह चौहान ने हेलिपेट पर मुख्यमंत्री जी को किसानों की गेहूँ भुकतान संबंधित समस्याओं से अवगत करवाया। जिला सहमीडिया प्रभारी पंकज चौहान के अनुसार श्री बोरमुण्डला ने मा. मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया कि जिले के 92710 किसानों से गेहूँ खरीदी हुई है। जिसमें से 90 हज़ार किसान भाइयों को भुकतान किया जा चुका है। शेष बचे 2600 किसान भाइयों का लगभग 108 करोड़ रु. का भुकतान किया जाना अभी बाकी है। जिसके कारण किसान भाइयों को खाद, बीज, दवाई आदि कृषि कार्य करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आग्रह किया कि किसान भाइयों को जल्द से जल्द भुकतान करवाने का कष्ट करें। मा. मुख्यमंत्री जी ने आश्वासन दिया कि बचे हुए किसान भाइयों को जल्द से जल्द भुकतान किया जाएगा।